Tuesday, 7 August 2012


गीतिका के परिवार ने जारी की निजी तस्वीरें, खोली कांडा के आखिरी फोन की सच्चाई!

Bhaskar News Network  |  Aug 07, 2012, 11:38AM IST
1 of 9 Photos
गीतिका के परिवार ने जारी की निजी तस्वीरें, खोली कांडा के आखिरी फोन की सच्चाई!


नई दिल्ली। एयर होस्टेस गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में सोमवार को एक बार फिर गीतिका का परिवार सामने आया। परिवार वालों ने मीडिया के समक्ष कुछ तस्वीरें जारी कीं। मुंबई होटल ताज में खिंचवाई गई इन तस्वीरों में गीतिका, उसके माता-पिता को गोपाल कांडा और उसकी बेटी को साफ देखा जा सकता है। कांडा ने रविवार को गीतिका और उसके परिवार के सदस्यों से रिश्तों की बात से इनकार किया था। हालांकि सोमवार को उन्‍होंने माना था कि गीतिका से उनके घरेलू रिश्‍ते थे। 



बेटी की मौत के बाद दर्ज कराई गई एफआईआर में गीतिका की मां अनुराधा ने बताया कि नौकरी छोड़ने के बाद से कांडा गीतिका पर दोबारा कंपनी ज्वाइन करने का दबाव डाल रहा था। गीतिका को तनाव में देखकर अनुराधा ने 4 अगस्त को कांडा को फोन मिलाया, लेकिन कांडा ने फोन नहीं उठाया।कुछ समय बाद कांडा ने खुद फोन किया। फोन पर उन्होंने कांडा से पूछा कि वह किन कागजातों पर बेटी के दस्तखत कराने का दबाव बना रहा है। जिस पर कांडा ने अनुराधा को धमकाते हुए कहा कि अगर गीतिका ने दफ्तर आकर कागजात पर दस्तखत नहीं किए तो वह हरियाणा में उन पर केस दर्ज करा देगा। 
गीतिका के भाई अंकित शर्मा के मुताबिक दुबई की अमीरात एयरलाइंस में कार्यरत गीतिका को निकवालने के लिए कांडा ने गुड़गांव के एक एसएचओ की मदद ली। अंकित के मुताबिक एसएचओ ने कंपनी को एक फर्जी ई-मेल भेजा, जिसमें लिखा था कि गीतिका फ्रॉड है और उस पर जल्द ही भारत में केस रजिस्टर होने वाला है।
कांडा ने कबूला गीतिका से रिश्ता, महिला सहयोगी पूछताछ के लिए तलब


No comments: